एप के जरिए भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

By: Ankur Wed, 04 Aug 2021 8:39:27

एप के जरिए भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला पहला राज्य बना उत्तराखंड

वर्तमान समय में देश के कई हिस्सों में भूकंप के झटके देखने को मिल रहे हैं जो कई बड़े हादसों का कारण बनता हैं। ऐसे में आपदा आने से पहले इसका पता चल जाए तो जान-माल के नुकसान को कम किया जाता हैं। इस बीच उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा सचिवालय में मोबाइल एप्लीकेशन 'उत्तराखंड भूकंप अलर्ट' एप का शुभारम्भ किया। उत्तराखंड एप के जरिए भूकंप की पूर्व चेतावनी देने वाला पहला राज्य बना हैं। उत्तराखंड भूकंप अलर्ट एप को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप की दृष्टि से संवेदनशील राज्य है। इस एप के माध्यम से लोगों को भूकंप की पूर्व चेतावनी मिल सके, इसके लिए इस एप की लोगों को जानकारी दी जा रही हैं। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा इसकी लघु फिल्म बनाकर जन-जन तक पहुंचाया जाए। स्कूलों में भी बच्चों को लघु फिल्म के माध्यम से इस एप के बारे में जानकारी दी जाए।

उत्तराखंड यह एप बनाने वाला पहला राज्य है। इससे जन सुरक्षा में मदद मिलेगी। इस एप के माध्यम से भूकंप के दौरान लोगों की लोकेशन भी प्राप्त की जा सकती है। भूकंप अलर्ट के माध्यम से भूकंप से क्षतिग्रस्त संरचनाओं में फंसे होने पर सूचना दी जा सकती है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, आपदा प्रबंधन विभाग एवं भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की के सौजन्य से बनाये गये इस एप के माध्यम से भूकंप से पूर्व चेतावनी मिल जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन लोगों के पास एंड्राइड फोन नहीं है, उनको भी भूकंप से पूर्व चेतावनी का मैसेज पहुंचाया जाए, इस एप के माध्यम से यह सुविधा भी प्रदान की जाए। भूकंप पूर्व चेतावनी में सायरन एवं वॉयस दोनों माध्यमों से अलर्ट की व्यवस्था की जाए। भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए सायरन टोन अलग से हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि भूकंप पूर्व चेतावनी के लिए यह एक अच्छी पहल है।

ये भी पढ़े :

# उत्तराखंड : घटकर 576 पर पहुंची कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या, दो महीने का बच्चा भी हुआ संक्रमित

# Tokyo Olympic : अदिति का अद्भुत खेल, पहले राउंड में हैं दूसरे नंबर पर, अंशु को मिला कांसा जीतने का मौका

# ऋषिकेश : गंगा में नहाने गए दो युवतियां व एक युवक डूबे, मुंबई से उत्तराखंड आए थे घूमने

# उत्तरप्रदेश : नाबालिग प्रेमिका के घर पहुंच मारी गोली फिर खुद की आत्महत्या, युवती की हालत गंभीर

# हरियाणा : शराब तस्करी के लिए ली जा रही थी चोरी के जन औषधि वाहन की मदद, बेचते थे बिहार में दोगुने दाम पर

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com